गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आ से गूंजा महानगर लुधियाना का सराफा बाजार ।

जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल सराफा बाजार की तरफ से 32वे गणेश उत्सव के 10वे दिन गणपति महाराज की अगले वर्ष की मंगलकामना के साथ विशाल शोभा यात्रा के रूप में भगवान गणेश जी को सराफा बाजार,छोटा दाल बाजार,पंसारी बाजार,घंटाघर होते हुए,सतलुज दरिया में जल विसर्जन किया गया । इस मौके पर मंडल सदस्य लाल गुलाल उड़ते हुए,गणपति बप्पा मोरिया,अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयघोष करते दिखे और महाराष्ट्र से आए प्रसिद्ध बैड पर झूमते नजर आए । इस मौके पर लुधियाना स्वर्णकार संघ के चेयरमैन प्रेमपाल भंडारी,प्रधान गोपाल भंडारी,मुख सलाहकार विनोद सहदेव,सोनू रघुवंश,अश्वनी गोगना ने भगवान गणेश जी की आरती व लड्डुओं का भोग लगाया । इस मौके पर मंडल की तरह से कड़ी चावल का लंगर भी लगाया गया ।
![]()
शोभा यात्रा में अजय शाह,पंडित गुलाब दुवेदी,मंडल प्रधान सतीश साकरे,सचिन पाटिल,सुदामा,विजय शिंदे,शाहजी गोल्पड़े,चेतन,प्रवीण सीतापे,शरद चौहान,पोपट लाल,शिवाजी शिंदे,रमेश माली,विक्की शिंदे,सुखदेव माली, श्रीकांत,सुरेश माली,रामचंद्र,अमर,सुभाष बब्बर,सुनील मानक,दत्ता राम,पांडू,अतुल माली,प्रशांत माली,रवि मेहता,वंश वर्मा व अन्य सदस्य शामिल हुए ।
![]()
![]()