Home Hindi भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी...

भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रंद्धाजलि

153
0

भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रंद्धाजलि।

लुधियाना, ( वनीत कपूर )शहर के नीम वाला चौक में वीरवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और श्री महादेव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन सुशील कपूर (लक्की) और उनकी टीम के द्वारा देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनको याद किया गया और उनकी तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी भेंट की गई। सुशील कपूर (लक्की) ने कहा कि 1907 में आज ही के दिन भारत मां के क्रांतिकारी सपूत ने जन्म लिया था। भगत सिंह बहुत कम उम्र में शहीद हो गए थे। उन्होंने युवाओं को हमेशा देश की आजादी में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और सभी के लिए एक आदर्श बन गए। उनके बलिदान से आज की युवा पीढ़ी को को प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर पवन कुमार (बाऊ), प्रकाश आर्य, अनुज, दीप चहल उर्स दीपा, मंगू, अर्शदीप सिंह, जय प्रकाश चौरसिया, लक्की दया, विष्णु और सुनील ढांढा आदी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here