– वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस संपन्न –
Annual statue installation day concluded
![]()
लुधियाना शहर के ताजपुर रोड स्थित श्री वैश्णो माता मंदिर में बुधवार को वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस बहुत धूम-धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सभी मूर्तियों को स्नान करवाया गया। जिसके बाद पंडित जयदेव ब्रिदू और पंडित संजीव ब्रिदू ने पूजा अर्चना की और फिर हवन में संगत से आहुतियां डलवाई। तत्पश्चात मंदिर में कीर्तन करवाया गया। कीर्तन में भगवान का गुणगान रंजना मंडली ने किया। कीर्तन के बाद अटूट लंगर का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सुशील कपूर (लक्की), पवन कुमार (बाऊ), साहिल, अनुज, कारण कनोजिया, विशाल, रंजना, बिम्मी, नेहा, अमृत, दिव्या, रजनी, सुनीता, माणिक, अनीता, संतोष, नीतू और प्रभा आदी उपस्थित थे।
![]()
Very nice 🙏