Home Haryana करनाल शहर के बीचों-बीच सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

करनाल शहर के बीचों-बीच सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

102
0

करनाल शहर के बीचों-बीच सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अगुवाई हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने स्वयं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देश की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए और देश के लिए जीना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में करनाल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि आज आजादी से पूर्व का दिन है, जिसे हमें विभाजन विभीषिका के रूप में याद करते हैं।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी बहुत संघर्षों और बलिदान के बाद मिली है। हमारे देश के अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की शहादत दी है, तब हमें आजादी मिली है।

हम इस आजादी को कायम रखने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने समस्त करनाल और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की

बधाई व शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here