Home Education DEO पांचवी कक्षा के नतीजों में ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार...

पांचवी कक्षा के नतीजों में ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन – 6 छात्रों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक 

91
0

पांचवी कक्षा के नतीजों में ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन 

6 छात्रों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक 

लुधियाना: पांचवीं कक्षा के नतीजों में ईसा नगरी पुली के निकट डा. ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के 6 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक नंबर हासिल किए हैं।

स्कूल की प्रिंसीपल मनीषा गाबा ने बताया कि  वंश ने 96.2 प्रतिशत, हरमनप्रीत कौर ने 95.2 प्रतिशत, मनसहज ने 93.4 प्रतिशत, विराट ने 93 प्रतिशत, डिंपल और कनिका 91.6 प्रतिशत व योगिका ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्कूल के छात्रों, अध्यापकों और स्टाफ के अन्य सदस्यों को बधाई दी।

वहीं पर, स्कूल के डायरेक्टर राजीव कुमार लवली ने कहा कि डा. ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है l उन्होंने भविष्य में शानदार नतीजे देने के प्रति स्कूल की वचनबद्धता को प्रकट किया।

इस अवसर पर अन्य के अलावा, श्रीमती अमिता, तरनजीत कौर, उपिंदर कौर, नेहा बजाज, हर्ष बाला, गुरप्रीत कौर, सोनिया, मंजू भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here