Home Hindi रितेश राजा ने थामा शिवसेना समाजवादी का हाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिरोपा...

रितेश राजा ने थामा शिवसेना समाजवादी का हाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिरोपा पहनाकर किया पार्टी में शामिल

183
0

रितेश राजा ने थामा शिवसेना समाजवादी का हाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिरोपा पहनाकर किया पार्टी में शामिल

लुधियाना 28 अक्टूबर। शिवसेना पंजाब का दामन छोड़ने के बाद प्रमुख समाजसेवी रितेश राजा ने शिवसेना समाजवादी का हाथ थामा है। आज राजा को शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी ने स्वागत करते हुए उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। वहीं आज संबंधित जानकारी सांझा करते रितेश राजा ने कहा की उनके द्वारा आज शिवसेना समाजवादी ज्वाइन की गई है। आज शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, नेशनल चेयरमैन हनी भारद्वाज, पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट जतिंदर सोनू, राष्ट्रीय सचिव अजय मिश्रा, पंजाब व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोती भनोट और प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा की तरफ से सिरोपा पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल किया गया है। राजा ने कहा कि जिस प्रकार वह पहले और अधर्मियों और विरोधी ताकतों के खिलाफ आवाज उठाते आए हैं आगे भी उनकी जंग जारी रहेगी। शिवसेना समाजवादी में हिंदुत्व के हकों के लिए लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राजा ने कहा शिवसेना चाहे कोई भी हो वह सभी एक परिवार है। सभी शिव सैनिक उनके पारिवारिक सदस्य हैं। जिनके सहयोग में हर पल हाजिर है। वहीं इस मौके पर शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत मौके पर उपस्थित बाकी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा की जिम्मेदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here