Home Hindi रेलवे स्टेशन व बस अड्डा के बाहर बढ़ते ट्रैफिक के संबंध में...

रेलवे स्टेशन व बस अड्डा के बाहर बढ़ते ट्रैफिक के संबंध में एसीपी को सौंपा मांग पत्र

81
0

रेलवे स्टेशन व बस अड्डा के बाहर बढ़ते ट्रैफिक के संबंध में एसीपी को सौंपा मांग पत्र

लुधियाना,( विनीत कपूर )श्री महादेव सेना पंजाब के जिला यूथ अध्यक्ष करण कनोजिया ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डा के बाहर बढ़ते ट्रैफिक के संबंध में एसीपी चरणजीत लांबा को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में जिला अध्यक्ष करण कनोजिया के कहा कि शहर के रेलवे स्टेशन और बस अड्डा के बाहर ई-रिक्शा और ऑटो लगने के कारण बहुत ट्रैफिक लगी रहती है। जिस कारण आम जनता को बहुत परेहानी झेलनी पड़ती है। ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण लूट और चोरी की वारदाते भी बढ़ती जा रही है। करण ने कहा कि अलग कोई ऑटो चालक को कोई कुछ कहता है तो वह गुंडागर्दी करते है। ऑटो चालक कोई भी यातायात नियमों का पालन नही करते। जिस कारण आम जनता बहुत ही परेशान रहती है। करण ने एसीपी ट्रैफिक चरणजीत लांबा से मांग कि की ऑटो चालकों के ऊपर बनती कारवाई की जानी चाहिए ताकि आम जनता को परेशान ना झेलनी पड़े। इस मौके पर अनुज नंदा, रोहित सनन, अरुण सेठी और अंकुर असेरी आदी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here