Home Hindi जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की रितेश राजा...

जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की रितेश राजा ने की जोरदार निंदा कहा: आतंकियों को भुगतना पड़ेगा गुनाह का अंजाम

434
0

जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की रितेश राजा ने की जोरदार निंदा

कहा: आतंकियों को भुगतना पड़ेगा गुनाह का अंजाम

Ritesh Raja strongly condemned the terrorist attack on the bus of pilgrims in Jammu Kashmir

Said: Terrorists will have to face the consequences of their crime

लुधियाना: आतंकियों की ओर से जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं की बस पर हमले की शिवसेना समाजवादी के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश राजा ने जोरदार शब्दों में निंदा की है। इस हमले में करीब 10 लोगों की मौत होने और कई अन्य के घायल होने की खबर है। राजा ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और आतंकियों को इस गुनाह का अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बस शिवखोड़ी से कटरा की तरफ जा रही थी, जिस दौरान आतंकियों ने बस को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने हरकत में आते हुए पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है और आतंकियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस बार उन्होंने केंद्र सरकार से फिर से सिर उठाने का प्रयास कर रहे आतंकवादियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। जिन्होंने इससे पहले 4 में को एयरफोर्स के जवानों पर पहुंच में हमला किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here