Home Madhya Pradesh Bhopal यातायात पुलिस, भोपाल ‘‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’ राजधानी की यातायात व्यवस्था को...

यातायात पुलिस, भोपाल ‘‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’ राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अब आम जनता भी पुलिस की मदद कर सकेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने आज एक व्हाट्सअप हेल्पलाईन नंबर जारी किया है।

89
0

यातायात पुलिस, भोपाल ‘‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’
राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अब आम जनता भी पुलिस की मदद कर सकेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने आज एक व्हाट्सअप हेल्पलाईन नंबर जारी किया है।


आज पुराने पुलिस कण्ट्रोल रूम मे उपस्थित लोगों से चर्चा के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात भोपाल श्री पद्म विलोचन शुक्ला ने हेल्पलाईन नंबर 7587602055 जारी करते समय बताया कि यह नंबर भोपाल शहर की यातायात व्यवस्था मे सुधार के लिए जारी किया गया है। इस नंबर पर भोपाल की आम जनता यातायात के सुधार के लिए सुझाव दे सकेगी। अक्सर देखा गया है कि शहर की सड़को पर नो-पार्किंग जोन पर भी लोग अपने वाहन खड़े कर देते है, ऐसे मे आम जनता नो-पाक्र्रिंग मे खडे़ वाहन का फोटो खिंचकर हेल्पलाईन नंबर 7587602055 पर व्हाट्सअप भेज सकते है। जिस पर यातायात पुलिस फोटो के आधार पर नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करेगी। शहर की यातायात व्यवस्था मे सुधार के लिए नगरीय यातायात पुलिस हर स्तर पर प्रयास कर रही है।

स्कूल/काॅलजो मे यातायात जागरूकता अभियान भी चला रही है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात नियमो के बारे मे पता चलें और वे वाहन चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन करते रहे। यातायात व्यवस्था सुधार की दिशा मे आने वाले सप्ताह मे जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर-निगम के अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो एवं चैराहों पर भ्रमण कर यातायात की दृष्टि से उत्पन्न होने वाली समस्या का अवलोकन किया जाएगा और यातायात संबंधी आवश्यक सुधार के कार्य किए जाएंगे।
नगरीय यातायात पुलिस, भोपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here