Home Health सिविल अस्पताल में पार्किंग की ज्यादा फीस वसूलने पर दिया मांग पत्र

सिविल अस्पताल में पार्किंग की ज्यादा फीस वसूलने पर दिया मांग पत्र

136
0

सिविल अस्पताल में पार्किंग की ज्यादा फीस वसूलने पर दिया मांग पत्र

लुधियाना, ( विनीत कपूर ) सिविल अस्पताल में लोगो से पार्किंग की ज्यादा फीस वसूलने पर लुधियाना यूथ कांग्रेस सेंट्रल के जनरल सेक्रेटरी रवि मल्होत्रा ने सेहत विभाग लुधियाना के जिला भलाई अफसर ड्रॉ. हरप्रीत सिंह को एक मांग पत्र दिया।
रवि मल्होत्रा ने कहा कि ठेकेदार और पार्किंग में तैनात करिंदे लोगो से सरकारी फीस के मुकाबले ज्यादा फीस वसूल करते है। अगर कोई इसका विरोध करता है तो ठेकेदार और पार्किंग में तैनात करिंदे झगड़ा करना शुरू कर देते है। रवि मल्होत्रा ने कहा कि सिविल अस्पताल में पार्किंग की सरकारी फीस एक्टिवा और मोटरसाइकिल की पांच रुपए है पर वहा पर इसके बीस रुपए वसूले जाते है। ऐसे ही कार की पार्किंग की सरकारी फीस बीस रुपए है पर वहा पर 40 रुपए वसूल किए जाते है। साइकिल पार्किंग कि कोई सरकारी फीस नहीं होती पर साइकिल पार्क करने के लिए भी दस रुपए लिए जा रहे है।
रवि मल्होत्रा ने कहा कि पार्किंग में कोई रेट लिस्ट या बोर्ड भी नही लगा हुआ है। मल्होत्रा ने मांग पत्र देते हुए सेहत विभाग लुधियाना के जिला भलाई अफसर ड्रॉ. हरप्रीत सिंह से मांग कि की सिविल अस्पताल की पार्किंग का ठेका किसी ईमानदार व्यक्ति को दिया जाए ताकि गरीब लोगो से ज्यादा वसूली जो हो रही है। वह बंद हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here