सिर्फ ब्यूटी नहीं , कॉन्फिडेंस व इंटेलिजेंस लेवल परखा जाता है ब्यूटी कॉन्टेस्ट में – रूही मरजारा*
मिसेज इंडिया इंक की फाउंडर मोहिनी शर्मा मिसेज श्रीलंका की बनी पहली भारतीय जज
![]()
मिस यूनिवर्स , मिस वर्ल्ड , मिस इंडिया ये खिताब हर कोई पाना चाहता है. इसे पाना एक सपने जैसा है, जिसे पूरा करने के लिए काफी मेहनत करने की जरूरत है. भारत ने तीन बार ये खिताब अपने नाम किया है । आखिर इन ख़िताबो को हासिल कैसे किया जा सकता है , यह सवाल भारत की हर युवती को सताता रहता है , यह कहना है मिसेज इंडिया इंक की फाउंडर मोहिनी शर्मा व मिसेज इंडिया इनकी सीजन 4 की टॉप फाइनलिस्ट रूही मरजारा का ।
रूही की असाधारण उपलब्धियों में मिसेज़ स्टाईल दिवा 2023 और मिसेज़ इंडिया इंक में मिसेज़ एग्ज़ुबरैंट के खिताबों के साथ चौथी रनर अप की पोज़िशन शामिल है। टॉप 25 फाईनलिस्ट्स में उनके सफर ने फैशन और उद्यमिता की दुनिया में एक अनुकरणीय व्यक्ति के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को मजबूत किया है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी (एनआईएफटी), मुंबई की एलुमनी, रूही मरजारा की डिज़ाईन और क्रिएटिविटी की लगन ने रूही की दूरदर्शिता और महत्वाकांक्षा ने उनके सफल क्लोदिंग लेबल ‘द एलगोरिद्म ऑफ फैशन’ के लॉन्च में मदद की, जो अपने इनोवेटिव और स्टाईलिश डिज़ाईंस के लिए बहुत लोकप्रिय हो गया। इसके अलावा उन्होंने एक ईवेंट कंपनी, ‘द यलो ट्री एग्ज़िबिशन’ की भी स्थापना की, जो फैशन, आर्ट और लाईफस्टाईल में लेटेस्ट ट्रेंड्स का प्रदर्शन करती है।
![]()