Home Dharmik गुरपाल नगर मार्किट के दुकानदारों की तरफ से महाशिवरात्रि पावन पर्व के...

गुरपाल नगर मार्किट के दुकानदारों की तरफ से महाशिवरात्रि पावन पर्व के अवसर पर दही भल्ले का लंगर लगाया गया

90
0

गुरपाल नगर मार्किट में महाशिवरात्रि के अवसर पर दही भल्ले का लंगर लगाया गया

लुधियाना ( जैली चोपड़ा ) गुरपाल नगर में पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गुरपाल नगर मार्किट के दुकानदारों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ दही भल्ले का लंगर लगाया गया। इस धार्मिक सेवा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन दिन पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने और समाज में भाईचारे व प्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह लंगर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिव भजन एवं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में एकता और सद्भाव बना रहे।

शेरू. पाली, गुरनाम सिंह, बाज सिंह, राजेश सोखल करियाना स्टोर, जैली चोपड़ा, द्वारा

अंत में सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया गया जिन्होंने लंगर सेवा में सहयोग दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

On the occasion of the holy festival of Mahashivratri, a langar of Dahi Bhalla was organised by the shopkeepers of Gurpal Nagar Market.

Jelly Chopra Bureau Chief 

Rajiv kumar _ Editor in Chief _ Crime Trackers 24×7 News 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here