भोपाल पुलिस🚔
महिला सुरक्षा तथा बाल सुरक्षा में किया जा रहा सामुदायिक पुलिसिंग का उपयोग-
महिला सुरक्षा तथा बाल सुरक्षा क्षेत्र में पुलिस के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत कार्य करने वाले शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की आज दोपहर विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व DCP डॉ. विनीत कपूर, DCP HQ श्री सुधीर अग्रवाल, ADDL DCP श्रीमती शालिनी दीक्षित, AIG श्रीमती ऋचा चौबे एवं सामुदायिक पुलिसिंग में सक्रिय भूमिका निभाकर महिला सुरक्षा तथा बाल सुरक्षा में विशेष योगदान देने वाले सामाजिक संगठन उदय, आरंभ, संगिनी, उड़ान, मुस्कान के पदाधिकारी मौजूद रहे।
![]()