Home Dharmik माँ चामुंडा युवा क्लब द्वारा सालाना जागरण एवं भंडारे का किया गया...

माँ चामुंडा युवा क्लब द्वारा सालाना जागरण एवं भंडारे का किया गया भव्य आयोजन

778
0

माँ चामुंडा युवा क्लब द्वारा सालाना जागरण एवं भंडारे का किया गया भव्य आयोजन

 

माँ चामुंडा युवा क्लब द्वारा सालाना जागरण एवं भंडारे का किया गया भव्य आयोजन

लुधियाना ( राजीव कुमार / जैली चोपड़ा ) माँ चामुंडा युवा क्लब की ओर से गुरपाल नगर मार्किट में सालाना जागरण एवं भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

माँ चामुंडा युवा क्लब के प्रधान दविंदर पाल सिंह, कैशियर कुमार पराशर,सौरव गुप्ता, पवन कुमार, कपिल शर्मा , विनोद कुमार, करण, परवेश कुमार, राजिंदर कुमार , बलराम ,जस वर्मा, बंटी रावत, सोनी , नन्नू , मनोज कपूर , अमन शर्मा, हीरा लाल, अंकुश ने कार्यक्रम में पधारे सभी धार्मिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों को सम्मानित किया और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

जागरण एवं भंडारे में विधायक राजिंदर पाल कौर छीना, आम आदमी पार्टी की  ब्लॉक प्रधान हरविंदर कौर, ब्लॉक प्रधान दर्शन सिंह,बलदेव सिंह, हरिंदर सिंह, पत्रकार रिंकू कुमार, क्राइम ट्रैकर्स ब्यूरो चीफ जरनैल सिंह जैली, भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान सहित प्रदीप कुमार दीपू, अनिल पप्पी, श्री राम मंदिर कमेटी के प्रधान, मोहिंदर कश्यप , डॉ. कालड़ा, मेहता, विजय तिवाड़ी, विपिन सुभाष आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

जागरण का समापन माता रानी की आरती और सर्व समाज की सुख-शांति की कामना के साथ किया गया।

 

Rajiv Kumar – Editor in Chief – Crime Trackers 24×7 News

 

Jelly Chopra – Bureau Chief – Crime Trackers 24×7 new

किसी भी प्रकार की न्यूज़ ओर विज्ञापन देने के लिये सम्पर्क करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here