बेसहारा बुजुर्गों के लिए ‘साड्डा बुजुर्ग साड्डा मान’ संस्था द्वारा आठवीं फ्री बस यात्रा रवाना
![]()
लुधियाना:( जेली चोपड़ा ) समाजसेवी संस्था ‘साड्डा बुजुर्ग साड्डा मान’ द्वारा बेसहारा एवं जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए आठवीं फ्री धार्मिक बस यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना की गई। यह बस यात्रा पवित्र धाम माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई।
संस्था की चेयरमैन कीर्ति ग्रोवर जी ने रिबन काटकर बस को विधिवत रूप से रवाना किया। इस अवसर पर प्रधान अरुण उप्पल, वाइस चेयरपर्सन जेली चोपड़ा, डॉ. नीरज सचदेवा, आशा सुमन, सुखविंदर तथा लखविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कीर्ति ग्रोवर जी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बेसहारा बुजुर्गों को सम्मान, स्नेह और धार्मिक आस्था से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि संस्था निरंतर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है और आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रहेंगे।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि बुजुर्गों के लिए यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है, ताकि वे श्रद्धा भाव से माता के दरबार में माथा टेक सकें। यात्रा के दौरान बुजुर्गों के भोजन, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
संस्था के इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों की कामना की।
![]()
रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ ◆ जेली चोपड़ा
![]()
Editor in Chief _ Crime Trackers 24×7 _ Rajiv Kumar
![]()
The eighth free bus journey for the destitute elderly is flagged off by the organization ‘Sadda Bujurg Sadda Maan’.