भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की वरिष्ठ नेता व् समाज सेविका रीना गोयल जैन ने जन्माष्टमी के अवसर पर हलका आत्म नगर के विभिन्न मंदिरों में लगाई हाजिरी
![]()
लुधियाना, 4 सितंबर 2026: भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की वरिष्ठ नेता रीना गोयल जैन ने आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हलका आत्म नगर के विभिन्न मंदिरों में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर रीना गोयल जैन ने संगतों एवं क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें सत्य, धर्म, प्रेम, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पावन पर्व हमें आपसी भाईचारे, एकता तथा समाज में प्रेम और सद्भावना बनाए रखने का संदेश देता है।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंधकों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भी रीना गोयल जैन का स्वागत किया गया तथा उनके साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा की गईं।
![]()
Report By : Rajiv kumar