माता श्री नैना देवी जी के चरणों में शीश नवाकर साहिल गोयल ने लिया आशीर्वाद
![]()
हिमाचल प्रदेश। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, पंजाब अध्यक्ष एवं हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान के प्रभारी, मोदी सेना संगठन साहिल गोयल ने आज हिमाचल प्रदेश स्थित पावन धाम माता श्री नैना देवी जी के चरणों में शीश नवाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर साहिल गोयल ने माता रानी के चरणों में देश, प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता श्री नैना देवी जी की कृपा से देश में सदैव शांति, समृद्धि और भाईचारा बना रहे।
साहिल गोयल ने बताया कि नैना देवी धाम पहुंचने पर प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने मिले सहयोग, सम्मान एवं आदर-सत्कार के लिए समस्त प्रशासनिक अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ती है। माता रानी का आशीर्वाद सदैव देश और समाज के कल्याण के लिए प्रेरणा देता है।
जय श्रीराम 🚩जय माता दी 🙏
. साहिल गोयलवरिष्ठ भाजपा नेताराष्ट्रीय संगठन मंत्री, विश्व हिंदू रक्षा परिषदपंजाब अध्यक्ष एवं प्रभारी — हरियाणा, हिमाचल एवं राजस्थानमोदी सेना संगठन