मुख्यमंत्री पुजारी व ग्रंथि को दे 15000 महीना : वरुण मेहता
श्री हिन्दू तख्त इस मामले में प्रदेश भर से पुजारियों को लाएगा एक मंच पर
लुधियाना 23 जुलाई ( राजीव कुमार ) श्री हिन्दू तख्त के प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता ने मुख्यमंत्री पंजाब को पत्र लिखकर पंजाब भर के पुजारियों व धार्मिक ग्रंथि साहिबान को पंजाब सरकार की तरफ से 15000 मासिक सहायता राशि देने की मांग करते हुए कहा कि इस वर्ष जब दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए थे तब आम आदमी पार्टी ने जोर शोर से प्रचार किया था कि मंदिर के पुजारियों को 18000 महीना देंगे दुर्भागवंश दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सरकार नहीं बना सकी इसलिए यह वायदा लागू नहीं हो सका लेकिन आम आदमी पार्टी ने पुजारियों के लिए यह सोच रखी उसके लिए हिन्दू समाज आभारी है
मेहता ने कहा कि आम आदमी पार्टी वास्तव में ही पुजारियों के लिए कुछ करना चाहती हैं तो पंजाब में तोह पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार चल रही है इसलिए पंजाब में पुजारियों व ग्रंथि साहिबान के लिए कम से कम 15000 मासिक सहायता राशि जरूर लागू की जाए
मेहता ने कहा कि पंजाब सरकार का 18 महीने का समय शेष है इसलिए मुख्यमंत्री इस दिवाली पर यह स्कीम लागू करने की कृपालता करे और दिल्ली में की गई घोषणा व पंजाब के मौजूदा हालत पर गहन चर्चा के लिए पंजाब भर के प्रमुख संगठनों को एक मंच पर लाकर पंजाब में इस स्कीम को लागू करवाने का विचार किया जाएगा
वरुण मेहता ने आशा प्रगट करते हुए कहा कि अगर वास्तव में आम आदमी पार्टी की कथनी व करनी एक है तो यह स्कीम जरूर लागू की जाएगी अन्यथा हिन्दू समाज को आम आदमी पार्टी को लेकर अपनी सोच बदलनी होगी
Chief Minister should give 15000 rupees per month to priests and Granthi: Varun Mehta
Shri Hindu Takht will bring priests from all over the state on one platform in this matter
![]()
![]()
Report By _Rajiv Kumar_Editor_in_Chief_Crime_Trackers_24x7
![]()