Home Hindi एमआरजी ग्रुप की संगीत महफिल में गूंजे सदाबहार गीत, श्रोताओं ने उठाया...

एमआरजी ग्रुप की संगीत महफिल में गूंजे सदाबहार गीत, श्रोताओं ने उठाया भरपूर आनंद

53
0

🔶 एमआरजी ग्रुप की संगीत महफिल में गूंजे सदाबहार गीत, श्रोताओं ने उठाया भरपूर आनंद

लुधियाना। रविवार सायं एमआरजी ग्रुप की ओर से किदवई नगर स्थित मिनी रोज गार्डन में साप्ताहिक संगीत महफिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों एवं बाग में घूमने आए लोगों ने पुराने सदाबहार और रोमांटिक गीतों का भरपूर आनंद लिया। सुरीले गीतों की प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोता खुद को झूमने से नहीं रोक सके और पूरे वातावरण में संगीत का खुशनुमा रंग बिखर गया।

कार्यक्रम के दौरान हरविंदर सिंह लवली, मुकेश टोनी, नरेश कुमार एवं गोपाल भंडारी ने “आज मौसम बड़ा बेईमान है”, “ये शाम मस्तानी”, “पल पल दिल के पास” और “ओ हंसिनी मेरी हंसिनी” जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वहीं रिंकू-डिम्पल जसल, अश्वनी-मीना तथा संदीप-सुनीता गुप्ता की युगल प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

राज एवं मोहिंदर सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुति से महफिल को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर सुरिंदर सिंह और बलविंदर सिंह ने भी अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा। कार्यक्रम के समापन पर अरविंद चानना ने अपनी सुरीली आवाज में “बाय-बाय मिस गुड नाइट, कल फिर मिलेंगे” गीत प्रस्तुत कर महफिल का भावपूर्ण समापन किया।

 

एमआरजी ग्रुप की ओर से बताया गया कि प्रत्येक रविवार सायं 5 बजे से 8 बजे तक मिनी रोज गार्डन, किदवई नगर में संगीत महफिल का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम का स्थानीय संगीत प्रेमियों एवं बाग में आने वाले लोगों को हर सप्ताह बेसब्री से इंतजार रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here