Home BJP पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला SIT के समक्ष पेश,साहिल गोयल के नेतृत्व...

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला SIT के समक्ष पेश,साहिल गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का समर्थन

69
0

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला SIT के समक्ष पेश,साहिल गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का समर्थन

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा गठित एसआईटी (SIT) के समक्ष आज पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला पेश हुए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर श्री सांपला के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में समर्थन संबंधी तख्तियां और भाजपा के झंडे लेकर नारेबाजी की तथा कहा कि वे श्री विजय सांपला के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। नेताओं ने विश्वास जताया कि सत्य की जीत होगी और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल गोयल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर श्री विजय सांपला के साथ खड़े हैं तथा किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुटता का परिचय देते हुए विजय सांपला के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

Former Union Minister Vijay Sampla appears before SIT, supported by a large number of BJP leaders and workers led by Sahil Goyal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here