Home AAP Party मनीष सिसोदिया के जन्मदिन पर झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को केक व...

मनीष सिसोदिया के जन्मदिन पर झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को केक व गिफ्ट बांटे वरुण मेहता के नेतृत्व में सनातन सेवा समिति ने इस ढंग से मनाया

310
0

मनीष सिसोदिया के जन्मदिन पर झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को केक व गिफ्ट बांटे

वरुण मेहता के नेतृत्व में सनातन सेवा समिति ने इस ढंग से मनाया

लुधियाना 5 जनवरी ( राजीव कुमार ) आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया के जन्मदिन पर सनातन सेवा समिति मालवा जोन 1 के संगठन महासचिव श्री वरुण मेहता के नेतृत्व में श्री हनुमान चालीसा पाठ मुहिम की इंचार्ज व हल्का पश्चिमी के कॉर्डिनेटर कर्ण ढड द्वारा स्थानीय राजपुरा रोड पर बनी झुग्गियों में उन बच्चों के साथ केक काटकर तथा गिफ्ट बांटकर मनीष सिसोदिया का जन्मदिन मनाया

वरुण मेहता ने कहा कि श्री मनीष सिसोदिया जिनको शिक्षा क्रांति का मसीहा भी कहा जाता हैं उनका एकमात्र सपना हर बच्चा शिक्षित होना चाहिए ताकि अपने व अपने परिवार का पेट पालने के लिए उसे किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े बल्कि शिक्षित होकर अपना व अपने परिवार का बेहतर पालन पोषण करने में सक्षम हो सके आज उसी सोच को लेकर सनातन सेवा समिति ने समाज के उन जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर उनका जन्मदिन मनाया ताकि कुछ पलो के लिए उन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके

रुपिंदर कौर व कर्ण ढड ने बताया कि आज इन बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशी मनाने के बाद शनिवार को श्री हनुमान चालीसा का जाप करने के बाद समिति की तरफ से इन परिवारों को सर्दी से बचने के लिए कम्बल भी बांटे जाएंगे हमारा उद्देश्य समाज के ऐसे वर्ग की मदद करना है ताकि कोई सर्दी की मार से पीड़ित न हो

Report By – Rajiv Kumar – Editor in Chief – Crime Trackers 24×7 News –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here