मुख्यमंत्री मान की कार्यशैली पर पंजाबियों ने मोहर लगाई : अजिंद्र कौर
तरनतारण उप चुनाव में जीत की खुशी में लड्डू व ढोल बजाकर खुशी मनाई
![]()
लुधियाना 14 नवंबर तरणतारण उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार स हरमीत संधू की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए आम आदमी पार्टी महिला विग मालवा सेंट्रल जोन की इंचार्ज अजिंदर कौर के नेतृत्व में महिला विग द्वारा स्थानीय भाई रणधीर सिंह नगर में लड्डू बाटकर ढोल बजाकर भांगड़ा डालते हुए खुशी मनाई गई।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए अजिंदर पाल कौर ने कहा कि पंजाब की जनता मुख्यमंत्री स भगवंत मान द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से बेहद खुश है तथा राज्य की जनता को बिजली स्वास्थ्य शिक्षा तथा अन्य लाभकारी योजनाएं मुहैया करवाकर मान सरकार ने लोगों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाई है इसका पुख्ता प्रमाण उप चुनाव में जनता द्वारा दिए गए प्यार व समर्थन से मिलता है उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा धर्म व विकास कार्यों के मामले में भारी दुष्प्रचार करके जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई लेकिन तरनतारण की जनता ने मान सरकार की नीतियों पर अपनी मोहर लगाकर विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब दिया है
अजिंदर कौर ने कहा कि महिला विग द्वारा लगातार घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया गया तथा जनता को सरकार की नीतियों से अवगत करवाया गया तथा उनके नेतृत्व में महिला विग की टीम ने आधा दर्जन गांवों में मुख्यमंत्री मान की धर्मपत्नी डाक्टर गुरप्रीत कौर मान की रिकॉर्डतोड़ रैलियां करवाई जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व शहरी वार्ड में भी पार्टी के लिए डटकर काम किया आज पार्टी की इस जीत पर जनता में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार करते हुए तरनतारण की जनता का आभार व्यक्त करते हैं
इस अवसर पर महिला विंग की आत्म नगर के कॉर्डिनेटर सुखप्रीत कौर, सेंट्रल से अलका मल्होत्रा, सुमन जीत कौर, सीमा ग्रेवाल , परमजीत कौर, मंजीत कौर , गुरमीत कौर , सतिंदर कौर , राज रानी , मीरा शर्मा , मनप्रीत कौर, अंजना गुप्ता , ब्लॉक प्रधान दलीप कुमार , अमन कुमार, करमजीत नारंगवाल , व अन्य उपस्थित थे
Punjabis have approved Chief Minister Mann’s style of work: Ajindra Kaur
The victory in the Tarn Taran by-election was celebrated by distributing sweets and playing drums.
![]()