सिद्धवां नहर पर बने चार प्रमुख पुलों में से पहले का किया उद्घाटन, पुल अब आवागमन के लिए उपलब्ध
चंडीगढ़/लुधियाना, 5 अक्टूबरः
![]()
स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए, बिजली, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज सिद्धवां नहर पर एक पुल का उद्घाटन किया। यह पुल सिद्धवां नहर पर दक्षिणी शहर की ओर बनाए जा रहे चार पुलों में से एक है।
![]()