सनातन सेवा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन
दीपक बाली,मेयर,कई विधायक व अन्य धार्मिक सामाजिक शख्सियतें शामिल हुई
![]()
लुधियाना 19 जनवरी ( राजीव कुमार ) मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन सनातन सेवा समिति पंजाब द्वारा किया गया जिसमें जिला इंचार्ज निखिल शर्मा, भारत शर्मा नौनी, साहिल पाठक, भारत सैनी सर्वजीत शर्मा व अन्य द्वारा किया गया
शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय डाबा रोड से किया जिसमें पंजाब सरकार के पर्यटन व सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार श्री दीपक बाली, विधायक अशोक पराशर पप्पी, राजिंद्रपाल कौर छीना, कुलवंत सिद्धू, समिति के राष्ट्रीय प्रमुख श्री विजय शर्मा मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर , समिति के जोन इंचार्ज वरुण मेहता सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ,महिला आयोग सदस्य अजिंद्र कौर डिप्टी मेयर प्रिंस जोहर , ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के प्रमुख पंकज शारदा सहित अन्य प्रमुख लोगों ने पहुंचकर पहले ज्योति प्रचंड किया व नारियल अभिषेक कर यात्रा का शुभारंभ किया
यात्रा मार्ग में 67 के करीब विभिन्न मार्किट कमेटियों व धार्मिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा लंगर लगाए फूलों की वर्षा की गई यात्रा यात्रा श्री हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल डाबा रोड से शुरू होकर करतार चौक , मग्गड चक्की , ईट वाला चौक,लेबर चौक, क्वालिटी चौक, चिमनी रोड, जेड मोड़, मेड चक्की, बाबा मुकंद सिंह स्कूल, गुलाटी चौक , माता रानी रोड से होते हुए श्री वैष्णो देवी खाटू श्यामजी मंदिर जाकर सम्पन्न हुई
यात्रा प्रमुख निखिल शर्मा व भारत शर्मा नौनी तथा यशपाल शर्मा द्वारा सभी मंदिर कमेटियों व झाकियों को सम्मानित किया गया
A grand procession was organized by the Sanatan Seva Samiti.
Deepak Bali, the mayor, several MLAs, and other religious and social figures participated.
![]()
Report By – Rajiv Kumar – Editor in Chief – Crime Trackers 24×7 – न्यूज़
![]()