Home AAP Party महिला विग को मजबूत करने के लिए वार्ड ब्लॉक स्तर तक लगातार...

महिला विग को मजबूत करने के लिए वार्ड ब्लॉक स्तर तक लगातार बैठकें की जा रही है: अजिंदर कौर आप द्वारा प्रदेश के सभी जोन में महिला शक्ति को आगे लाया जा रहा

338
0

महिला विग को मजबूत करने के लिए वार्ड ब्लॉक स्तर तक लगातार बैठकें की जा रही है: अजिंदर कौर

आप द्वारा प्रदेश के सभी जोन में महिला शक्ति को आगे लाया जा रहा

लुधियाना 19 जनवरी ( राजीव कुमार ) आम आदमी पार्टी महिला विग मालवा जोन द्वारा महिलाओं को साथ जोड़ने हेतु ब्लॉक व वार्ड स्तर पर अहम बैठकों की कड़ी चलाई जा रही है तथा प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर रोजाना हजारों महिलाएं संगठन के साथ जुड़ रही है उपरोक्त बाते आम आदमी पार्टी महिला विग मालवा सेंट्रल जोन इंचार्ज अजिंदर कौर ने स्थानीय आत्म नगर विधानसभा हल्के में पड़ते वार्ड न 42 और 44 के यूनिट की ब्लॉक प्रधान हरप्रीत पन्नू के निवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही

इस दौरान हल्का विधायक कुलवंत सिद्धू तथा जिला महिला विंग इंचार्ज मनीषा कपूर प्रमुख तौर पर उपस्थित थे विधायक कुलवंत सिद्धू ने महिला विग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पिछले समय दौरान मालवा जोन की प्रभारी अजिंदर कौर के नेतृत्व में टीम द्वारा बाढ़ राहत कार्यों में किए सराहनीय कार्यों का जिक्र भी किया

अजिंदर कौर ने बताया कि महिला विग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्व रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जा रहे है

इस बैठक में महिला विग की हल्का कॉर्डिनेटर सुखप्रीत कौर ब्लॉक प्रधान सुमनजीत कौर, डिम्पल वासन, वार्ड प्रधान परमजीत कौर, अमन, मीरा शर्मा, रिंपल और आसन सहित आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान विपण सेठी यूथ विंग कॉर्डिनेटर जसमीत सिंह रीगल और सोशल मीडिया प्रभारी गुरप्रीत राजा व अन्य भी उपस्थित थे

Continuous meetings are being held at the ward and block levels to strengthen the women’s wing: Ajinder Kaur

You are bringing forward women’s power in all zones of the state.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here