Home Dharmik सनातन सेवा समिति मालवा जोन 1 की अहम बैठक सुखदेव शर्मा द्वारा...

सनातन सेवा समिति मालवा जोन 1 की अहम बैठक सुखदेव शर्मा द्वारा कोटकपूरा में आयोजित की गई ।प्रदेश भर के मंदिरों को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाएंगे : वरुण मेहता

103
0

सनातन सेवा समिति युवाओं को संस्कृति से जोड़ेगी : जोगिंद्र

प्रदेश भर के मंदिरों को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाएंगे : वरुण मेहता

सनातन सेवा समिति मालवा जोन 1 की अहम बैठक सुखदेव शर्मा द्वारा कोटकपूरा में आयोजित की गई

कोटकपूरा 4 जनवरी ( राजीव कुमार ) आम आदमी पार्टी के सहयोगी संगठन सनातन सेवा समिति पंजाब मालवा जोन 1 की अहम बैठक स्थानीय कोटकपूरा में सेठ केदारनाथ धर्मशाला में जिला फरीदकोट जिला इंचार्ज सुखदेव शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई जिसमें समिति के मालवा इंचार्ज जोगिंद्र शर्मा ( मोगा) व मालवा संगठन महासचिव श्री वरुण मेहता ( लुधियाना ) मुख्य तौर पर शामिल हुए

संगठन महासचिव श्री वरुण मेहता ने कहा कि सनातन सेवा समिति अपने राष्ट्रीय प्रमुख श्री विजय शर्मा जी के योग्य नेतृत्व में प्रदेश भर के सनातनियों को एक लड़ी में पिरोने की कोशिश कर रही है और शहरों मोहल्लों में बने मंदिरों को बनती बुनियादी सहूलियत मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता है उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया जी ने प्रदेश भर में श्री हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन का शुभारंभ किया था आज उसी क्रम में मोगा लुधियाना में हर सप्ताह श्री हनुमान चालीसा का आयोजन कर युवा समिति को साथ जोड़ा जा रहा है

मेहता ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने हिंदू समाज को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया लेकिन उनके हक में किसी ने आवाज बुलंद नहीं की लेकिन आम आदमी पार्टी ने पार्टी ने खुले तौर पर सब धर्मों का सम्मान करते हुए हिन्दू समाज की भावनाओं का सम्मान किया

मालवा जोन इंचार्ज श्री जोगिंद्र शर्मा मोगा ने कहा सनातन सेवा समिति समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है और प्रदेश भर के सामाजिक धार्मिक संगठनों को साथ जोड़कर सनातनी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रही है जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द ही गौ माता की सम्भाल के लिए बढ़िया ठोस नीति बना रही है

इस मौके समिति के फरीदकोट जिले के महासचिव पंडित वेद प्रकाश, कोटकपूरा इंचार्ज लवदीप शर्मा, उप इंचार्ज संदीप कुमार , कॉर्डिनेटर विशाल शर्मा, धर्म प्रचारक विजय मित्तल, रिंकल गुप्ता सदस्य , जतिन बंसल, अनिल शर्मा, गगन मिश्रा , मनोज शर्मा सदस्य नियुक्त किए गए

इस मौके जिला हनुमान समिति के इंचार्ज रुपिंदर कौर , संकीर्तन इंचार्ज रमेश कुमार, हल्का अप इंचार्ज अशोक कुमार , नरेंद्र सोढ़ी, धर्म प्रचारक मुकेश शर्मा , सन्नी कुमार व अन्य भी शामिल थे

जारीकर्ता

सुखदेव शर्मा
जिला इंचार्ज फरीदकोट
9888272292

वरुण मेहता
मालवा जोन 1 संगठन महासचिव 9888409090

जोगिंद्र शर्मा
इंचार्ज मालवा जोन 1
9700036964

Report By – Rajiv Kumar – Editor in Chief – Crime Trackers 24×7 News 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here