“घर-घर संविधान” मुहिम के तहत समाजसेवियों का सम्मान
लुधियाना ( जैली चोपड़ा ) “घर-घर संविधान” जन-जागरण अभियान के अंतर्गत नव उदय कल्याण समिति (रजि. पंजाब) के अध्यक्ष श्री सुमित कुमार शर्मा एवं कैशियर श्री मनदीप सिंह जी को संविधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज में जागरूकता फैलाने हेतु सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधान ह्यूमन राइट कंसोल पंजाब, श्री नीरज कुमार तथा श्री मनु गुहर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने भारतीय संविधान के मूल्यों, सिद्धांतों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। यह जन-जागरण अभियान दीप चंडालिया (ऑस्ट्रेलिया) द्वारा पिछले पाँच वर्षों से पूरे भारत में निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस मुहिम के अंतर्गत अब तक 6000 से अधिक संविधान-निष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जा चुका है, जिन्होंने भारतीय संविधान के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता, उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यबोध को सुदृढ़ करना है। वक्ताओं ने कहा कि यदि हमें अपने मौलिक अधिकारों का संरक्षण चाहिए, तो राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना भी उतना ही आवश्यक है।
जब प्रत्येक नागरिक संविधान की मर्यादाओं का सम्मान करते हुए अपने सामाजिक, नैतिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा, तभी हमारा देश सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। संविधान का सम्मान और पालन ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और सतत प्रगति का सुदृढ़ आधार है।
![]()
Rajiv Kumar _ Editor in Chief _ Crime Trackers 24×7 News
![]()
Bureau Chief _ Jarnail Singh Jelly Chopra
![]()